शमशान भूमि पे बना अनोखा मंदिर करता है इच्छाये पूरी – श्यामा काली मंदिर

आज हम आपको बताएंगे ऐसे ही एक मंदिर के बारे में जो काफी रहस्यों से भरा है. यह मंदिर चिता पर बना है और दुनिया में अपने तरह का इकलौता मंदिर है. आइए इसके बारे में जानते हैं भारत में नामी मंदिरों की संख्या हजारों में हैं. इनमें से कई मंदिर कई तरह के रहस्यों से भरे हैं जिन्हें जानने की जिज्ञासा लोगों में रहती है और इसी जिज्ञासा को लेकर वह उन मंदिरों में जाते भी हैं. आज हम आपको बताएंगे ऐसे ही एक मंदिर के बारे में जो काफी रहस्यों से भरा है. यह मंदिर चिता पर बना है और दुनिया में अपने तरह का इकलौता मंदिर है. आइए इस मंदिर के बारे में जानते हैं विस्तार से

श्यामा माई के नाम से मशहूर यह मंदिर बिहार के दरभंगा जिले में स्थित है. यह मंदिर दरभंगा महराज के कैंपस में ही है. वैसे तो इस मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ रहती है, लेकिन नवरात्र में यह और भव्य हो जाता है. इस मंदिर के अंदर मां काली की एक भव्य मूर्ति स्थापित है. इस मंदिर की मान्यता दूर-दूर तक है. लोग बताते हैं कि यहां मां काली से अगर नम आंखों से कुछ भी मांगा जाए तो वह उसे जरूर पूरा करती हैं. इस मंदिर में स्थापित मां काली की मूर्ति अलौकि है. मां के दर्शन मात्र से मन को काफी सुकून मिलता है. लोग बताते हैं कि अगर इस मंदिर की आरती में शामिल हो जाएं तो हर इच्छा पूरी होती है.

यह मंदिर श्मशान भूमि में महाराजा रामेश्वर सिंह की चिता पर बना हुआ है और यह असामान्य घटना है. कहा जाता है कि दुनियाभर में चिता पर बनने वाला यह इकलौता मंदिर है. हिंदू धर्म में मान्यता है कि कोई भी शुभ कार्य श्मशान घाट में नहीं होते, लेकिन इस मंदिर की ऐसी महिमा है कि आपको यहां मुंडन, उपनयन व अन्य शुभ कार्य होते दिख जाएंगे. इस मंदिर में मां काली की पूजा वैदिक और तांत्रिक दोनों ही विधि से होती है. हिंदू धर्म में ये भी मान्यता है कि शादी के 1 साल बाद तक नव दंपति को श्मशान घाट में नहीं जाना चाहिए, लेकिन श्मशान घाट यानी चिता पर बने इस मंदिर में नवविवाहित न सिर्फ आशीर्वाद लेने आते हैं, बल्कि यहां बड़ी संख्या में शादी भी होती है. इस मंदिर को 1933 में दरभंगा महाराजा कामेश्वर सिंह ने अपने पिता रामेश्वर सिंह की चिता पर बनवाया था. इस मंदिर में मां श्यामा की विशाल मूर्ति भगवन शिव की जांघ एवं वक्षस्थल पर अवस्थित है. मां काली की दाहिनी तरफ महाकाल और बाईं ओर भगवान गणेश और बटुक की मूर्ति है.

जानकार बताते हैं कि मां श्यामा माई माता सीता का रूप हैं. इस बात का जिक्र राजा रामेश्वर सिंह के सेवक रहे लालदास ने रामेश्वर चरित मिथिला रामायण में किया है. इसमें उन्होंने बताया है कि रावण के वध के बाद मां सीता ने राम से कहा कि सहस्त्रानंद का वध करने वाला ही असली वीर होगा. इसके बाद भगवान राम उसे मारने निकलते हैं. युद्ध के दौरान सहस्त्रानंद का एक तीर राम को लग जाता है. इस पर सीता जी क्रोधित होकर सहस्त्रानंद का वध कर देती हैं. क्रोध से मां सीता का रंग काला पड़ जाता है. सहस्त्रानंद को मारने के बाद भी वह शांत नहीं होती हैं. उन्हें रोकने के लिए भगवान शिव आते हैं. इस दौरान भगवान शिव के सीने पर मां सीता का पैर पड़ जाता है. इससे सीता जी लज्जित होती हैं और उनके मुंह से जीह्वा बाहर आ जाती है. माता के इसी रूप की पूजा यहां की जाती है.

*******************************************************************************************************

Shamshan Bhoomi pe Bana Anokha Mandir Karta hai ikchaye Poori – Shyama Kaali Mandir

Aaj hum aapko ek aise mandir ke baare mein batayenge jo ki raaz se bhara hua hai. Yeh mandir chita par bana hua hai aur duniya mein apne tarah ka eklaute mandir hai. Chaliye, is mandir ke baare mein aur bhi jaan lete hain. Is mandir, jo Shyama Mai Temple ke naam se prasiddh hai, Bihar ke Darbhanga zile mein sthit hai. Yeh mandir Darbhanga ke Maharaja ke kshetra mein sthit hai. Aam taur par is mandir mein bhakton ki bheed hoti hai, lekin Navratri ke dauran yeh aur bhi grand ho jata hai. Is mandir mein Devi Kali ki akarshak moorti hai. Is mandir ke saath judi maanyata bahut lokpriya hai. Log kehte hain ki agar aap yahan Devi Kali se sacchi bhavna se kuch maangte hain, to woh use pura karte hain, chahe aap aankhon mein aansoo lekar maangen. Is mandir mein Devi Kali ki moorti darshan karke hi mann ko shanti milti hai. Maan liya jata hai ki is mandir ke roj ke rituon mein bhagwan ki ichhayein puri hoti hain.

Kali Mata

Yeh mandir ek chita par bana hua hai, vishesh roop se Maharaja Rameshwar Singh ki chita par. Yeh ek adbhut ghatna hai kyun ki Hindu dharm mein chita ghat ko aksar ashubh mana jata hai kisi bhi shubh kary ke liye. Lekin is mandir ne ashirwad prapt karne ke saath-saath, ek chita ghat par hone wale kai vivahon ka sakshi bhi bana diya hai. Yeh mandir 1933 mein Darbhanga ke Maharaja Kameshwar Singh ne apne pitaji, Rameshwar Singh ki smriti mein banvaya tha. Is mandir mein Devi Shyama Mai ki akarshak moorti hai, jo Bhagwan Shiva ke peeth aur sine par sthit hai. Devi Kali ke daahine taraf Mahakal aur bayin taraf Bhagwan Ganesha aur Batuk ki moortiyan hain.

Lok kathayein kehti hain ki Shyama Mai Goddess Sita ki pratima hai. Is katha ko Darbhanga ke Maharaja Rameshwar Singh ke sevak Lal Das ne “Rameshwar Charit Mithila Ramayana” mein bataya hai. Ismein bataya gaya hai ki Ravan ka parajay hone ke baad, Devi Sita Bhagwan Ram se kehti hain ki sahasranand ko marne wala hi asli veer hoga. Iske baad Bhagwan Ram usse marne nikalte hain. Yudh ke dauran sahasranand ko ek ban Bhagwan Ram par lag jata hai. Is par Devi Sita gussa ho kar sahasranand ko mar deti hain. Use marne ke baad bhi woh pareshan rehti hain. Usse rokne ke liye Bhagwan Shiva aate hain aur use samjhate hain, is samay Devi Sita ka jeebh latak jaata hai. Maa ke is roop ki puja is mandir mein hoti hai.

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सनातन ज्ञान मंथन परिवार से जुड़े

न्यूज़लेटर के लिए साइन अप करें

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

हाल के पोस्ट

  • All Post
  • आरती संग्रह
  • कथा संग्रह
  • चालीसा संग्रह
  • भजन संग्रह
  • मंत्र संग्रह
  • स्तुति संग्रह
    •   Back
    • भगवान विष्णु कथाएं
    • भगवान शिव कथाएं
    • भगवान ब्रह्मा कथाएं
    • आध्यात्मिक कथाएं
    • देवी माँ कथाएं
    • प्रसिद्ध मंदिर कथाएं
    • भगवान यमराज कथाएं
    • रामायण कथाएं
    • महाभारत कथाएं
    • श्री हनुमान कथाएं
    • श्री कृष्ण कथाएं
    • भगवान श्री गणेश कथाऐ
Edit Template

हमारे बारे में

आपका स्वागत है ‘सनातन ज्ञान मंथन’ वेबसाइट पर! यहां, हम आपको प्राचीन भारतीय साहित्य के मूल्यवान गहनों से परिचित कराएंगे। हमारी धरोहर में सीता-राम, कृष्ण-बालराम, और अर्जुन-कर्ण की अद्भुत कहानियों से लेकर महाभारत और रामायण के अनकहे पहलू तक कई रहस्यमयी कथाएं और ज्ञान छिपा है।

Copyrights © Sanatan Gyaan Manthan | About | Privacy Policy | Terms & Conditions | Managed by Redefine SEO