Santoshi Mata Vrat Katha(संतोषी माता व्रत कथा) in Hindi-English

संतोषी माता व्रत कथा हिन्दी में

एक बुढ़िया थी, उसके सात बेटे थे। 6 कमाने वाले थे जबकि एक निक्कमा था। बुढ़िया छहों बेटों की रसोई बनाती, भोजन कराती और उनसे जो कुछ जूठन बचती वह सातवें को दे देती।

एक दिन वह पत्नी से बोला- देखो मेरी माँ को मुझ पर कितना प्रेम है।
वह बोली- क्यों नहीं, सबका झूठा जो तुमको खिलाती है।
वह बोला- ऐसा नहीं हो सकता है। मैं जब तक आँखों से न देख लूं मान नहीं सकता।
बहू हंस कर बोली- देख लोगे तब तो मानोगे।

कुछ दिन बाद त्यौहार आया। घर में सात प्रकार के भोजन और चूरमे के लड्डू बने। वह जांचने को सिर दुखने का बहाना कर पतला वस्त्र सिर पर ओढ़े रसोई घर में सो गया। वह कपड़े में से सब देखता रहा। छहों भाई भोजन करने आए। उसने देखा, माँ ने उनके लिए सुन्दर आसन बिछा नाना प्रकार की रसोई परोसी और आग्रह करके उन्हें जमाया। वह देखता रहा।

छहों भोजन करके उठे तब माँ ने उनकी झूठी थालियों में से लड्डुओं के टुकड़े उठाकर एक लड्डू बनाया।
जूठन साफ कर बुढ़िया माँ ने उसे पुकारा- बेटा, छहों भाई भोजन कर गए अब तू ही बाकी है, उठ तू कब खाएगा।
वह कहने लगा- माँ मुझे भोजन नहीं करना, मैं अब परदेश जा रहा हूँ।
माँ ने कहा- कल जाता हो तो आज चला जा।
वह बोला- हाँ आज ही जा रहा हूँ। यह कह कर वह घर से निकल गया।

चलते समय पत्नी की याद आ गई। वह गौशाला में कण्डे (उपले) थाप रही थी।
वहाँ जाकर बोला-
हम जावे परदेश आवेंगे कुछ काल,
तुम रहियो संतोष से धर्म आपनो पाल।

वह बोली-
जाओ पिया आनन्द से हमारो सोच हटाय,
राम भरोसे हम रहें ईश्वर तुम्हें सहाय।
दो निशानी आपन देख धरूं में धीर,
सुधि मति हमारी बिसारियो रखियो मन गम्भीर।

वह बोला- मेरे पास तो कुछ नहीं, यह अंगूठी है सो ले और अपनी कुछ निशानी मुझे दे।
वह बोली- मेरे पास क्या है, यह गोबर भरा हाथ है। यह कह कर उसकी पीठ पर गोबर के हाथ की थाप मार दी। वह चल दिया, चलते-चलते दूर देश पहुँचा।वहाँ एक साहूकार की दुकान थी। वहाँ जाकर कहने लगा- भाई मुझे नौकरी पर रख लो।
साहूकार को जरूरत थी, बोला- रह जा।
लड़के ने पूछा- तनखा क्या दोगे।
साहूकार ने कहा- काम देख कर दाम मिलेंगे। साहूकार की नौकरी मिली, वह सुबह 7 बजे से 10 बजे तक नौकरी बजाने लगा। कुछ दिनों में दुकान का सारा लेन-देन, हिसाब-किताब, ग्राहकों को माल बेचना सारा काम करने लगा। साहूकार के सात-आठ नौकर थे, वे सब चक्कर खाने लगे, यह तो बहुत होशियार बन गया।

सेठ ने भी काम देखा और तीन महीने में ही उसे आधे मुनाफे का हिस्सेदार बना लिया। वह कुछ वर्ष में ही नामी सेठ बन गया और मालिक सारा कारोबार उसपर छोड़कर चला गया।

पति की अनुपस्थिति में सास का अत्याचार-
इधर उसकी पत्नी को सास ससुर दु:ख देने लगे, सारी गृहस्थी का काम कराके उसे लकड़ी लेने जंगल में भेजते। इस बीच घर के आटे से जो भूसी निकलती उसकी रोटी बनाकर रख दी जाती और फूटे नारियल की नारेली में पानी। एक दिन वह लकड़ी लेने जा रही थी, रास्ते में बहुत सी स्त्रियां संतोषी माता का व्रत करती दिखाई दी।वह वहाँ खड़ी होकर कथा सुनने लगी और पूछा- बहिनों तुम किस देवता का व्रत करती हो और उसके करने से क्या फल मिलता है। यदि तुम इस व्रत का विधान मुझे समझा कर कहोगे तो मैं तुम्हारा बड़ा अहसान मानूंगी।

तब उनमें से एक स्त्री बोली- सुनो, यह संतोषी माता का व्रत है। इसके करने से निर्धनता, दरिद्रता का नाश होता है और जो कुछ मन में कामना हो, सब संतोषी माता की कृपा से पूरी होती है। तब उसने उससे व्रत की विधि पूछी।वह भक्तिनि स्त्री बोली- सवा आने का गुड़ चना लेना, इच्छा हो तो सवा पांच आने का लेना या सवा रुपए का भी सहूलियत के अनुसार लाना। बिना परेशानी और श्रद्धा व प्रेम से जितना भी बन पड़े सवाया लेना। प्रत्येक शुक्रवार को निराहार रह कर कथा सुनना, इसके बीच क्रम टूटे नहीं, लगातार नियम पालन करना, सुनने वाला कोई न मिले तो धी का दीपक जला उसके आगे या जल के पात्र को सामने रख कर कथा कहना। जब कार्य सिद्ध न हो नियम का पालन करना और कार्य सिद्ध हो जाने पर व्रत का उद्यापन करना।

तीन मास में माता फल पूरा करती है। यदि किसी के ग्रह खोटे भी हों, तो भी माता वर्ष भर में कार्य सिद्ध करती है, फल सिद्ध होने पर उद्यापन करना चाहिए बीच में नहीं। उद्यापन में अढ़ाई सेर आटे का खाजा तथा इसी परिमाण से खीर तथा चने का साग करना। आठ लड़कों को भोजन कराना, जहाँ तक मिलें देवर, जेठ, भाई-बंधु के हों, न मिले तो रिश्तेदारों और पास-पड़ोसियों को बुलाना। उन्हें भोजन करा यथा शक्ति दक्षिणा दे माता का नियम पूरा करना। उस दिन घर में खटाई न खाना। यह सुन बुढ़िया के लड़के की बहू चल दी।रास्ते में लकड़ी के बोझ को बेच दिया और उन पैसों से गुड़-चना ले माता के व्रत की तैयारी कर आगे चली और सामने मंदिर देखकर पूछने लगी- यह मंदिर किसका है।
सब कहने लगे संतोषी माता का मंदिर है, यह सुनकर माता के मंदिर में जाकर चरणों में लोटने लगी।
दीन हो विनती करने लगी- माँ मैं निपट अज्ञानी हूँ, व्रत के कुछ भी नियम नहीं जानती, मैं दु:खी हूँ। हे माता ! जगत जननी मेरा दु:ख दूर कर मैं तेरी शरण में हूँ।

माता को दया आई- एक शुक्रवार बीता कि दूसरे को उसके पति का पत्र आया और तीसरे शुक्रवार को उसका भेजा हुआ पैसा आ पहुँचा। यह देख जेठ-जिठानी मुंह सिकोडऩे लगे।
लड़के ताने देने लगे- काकी के पास पत्र आने लगे, रुपया आने लगा, अब तो काकी की खातिर बढ़ेगी।
बेचारी सरलता से कहती- भैया कागज आवे रुपया आवे हम सब के लिए अच्छा है। ऐसा कह कर आँखों में आँसू भरकर संतोषी माता के मंदिर में आ मातेश्वरी के चरणों में गिरकर रोने लगी। माँ मैंने तुमसे पैसा कब माँगा है।

मुझे पैसे से क्या काम है। मुझे तो अपने सुहाग से काम है। मैं तो अपने स्वामी के दर्शन माँगती हूँ। तब माता ने प्रसन्न होकर कहा- जा बेटी, तेरा स्वामी आयेगा।

यह सुनकर खुशी से बावली होकर घर में जा काम करने लगी। अब संतोषी माँ विचार करने लगी, इस भोली पुत्री को मैंने कह तो दिया कि तेरा पति आयेगा लेकिन कैसे? वह तो इसे स्वप्न में भी याद नहीं करता।

उसे याद दिलाने को मुझे ही जाना पड़ेगा। इस तरह माता जी उस बुढ़िया के बेटे के पास जा स्वप्न में प्रकट हो कहने लगी- साहूकार के बेटे, सो रहा है या जागता है।
वह कहने लगा- माता सोता भी नहीं, जागता भी नहीं हूँ कहो क्या आज्ञा है?
माँ कहने लगी- तेरे घर-बार कुछ है कि नहीं।
वह बोला- मेरे पास सब कुछ है माँ-बाप है बहू है क्या कमी है।
माँ बोली- भोले पुत्र तेरी बहू घोर कष्ट उठा रही है, तेरे माँ-बाप उसे परेशानी दे रहे हैं। वह तेरे लिए तरस रही है, तू उसकी सुध ले।
वह बोला- हाँ माता जी यह तो मालूम है, परंतु जाऊं तो कैसे? परदेश की बात है, लेन-देन का कोई हिसाब नहीं, कोई जाने का रास्ता नहीं आता, कैसे चला जाऊं?
माँ कहने लगी- मेरी बात मान, सवेरे नहा धोकर संतोषी माता का नाम ले, घी का दीपक जला दण्डवत कर दुकान पर जा बैठ।

देखते-देखते सारा लेन-देन चुक जाएगा, जमा का माल बिक जाएगा, सांझ होते-होते धन का भारी ठेर लग जाएगा। अब बूढ़े की बात मानकर वह नहा धोकर संतोषी माता को दण्डवत धी का दीपक जला दुकान पर जा बैठा। थोड़ी देर में देने वाले रुपया लाने लगे, लेने वाले हिसाब लेने लगे। कोठे में भरे सामान के खरीददार नकद दाम दे सौदा करने लगे। शाम तक धन का भारी ठेर लग गया। मन में माता का नाम ले चमत्कार देख प्रसन्न हो घर ले जाने के वास्ते गहना, कपड़ा सामान खरीदने लगा। यहाँ काम से निपट तुरंत घर को रवाना हुआ।

उधर उसकी पत्नी जंगल में लकड़ी लेने जाती है, लौटते वक्त माताजी के मंदिर में विश्राम करती। वह तो उसके प्रतिदिन रुकने का जो स्थान ठहरा, धूल उड़ती देख वह माता से पूछती है- हे माता! यह धूल कैसे उड़ रही है?
माता कहती है- हे पुत्री तेरा पति आ रहा है। अब तू ऐसा कर लकड़ियों के तीन बोझ बना ले, एक नदी के किनारे रख और दूसरा मेरे मंदिर पर व तीसरा अपने सिर पर।

तेरे पति को लकड़ियों का गट्ठर देख मोह पैदा होगा, वह यहाँ रुकेगा, नाश्ता-पानी खाकर माँ से मिलने जाएगा, तब तू लकड़ियों का बोझ उठाकर जाना और चौक में गट्ठर डालकर जोर से आवाज लगाना- लो सासूजी, लकडिय़ों का गट्ठर लो, भूसी की रोटी दो, नारियल के खेपड़े में पानी दो, आज मेहमान कौन आया है? माताजी से बहुत अच्छा कहकर वह प्रसन्न मन से लकड़ियों के तीन गट्ठर बनाई। एक नदी के किनारे पर और एक माताजी के मंदिर पर रखा।

इतने में मुसाफिर आ पहुँचा। सूखी लकड़ी देख उसकी इच्छा उत्पन्न हुई कि हम यही पर विश्राम करें और भोजन बनाकर खा-पीकर गाँव जाएं। इसी तरह रुक कर भोजन बना, विश्राम करके गाँव को गया। सबसे प्रेम से मिला। उसी समय सिर पर लकड़ी का गट्ठर लिए वह उतावली सी आती है। लकड़ियों का भारी बोझ आंगन में डालकर जोर से तीन आवाज देती है- लो सासूजी, लकड़ियों का गट्ठर लो, भूसी की रोटी दो। आज मेहमान कौन आया है।

यह सुनकर उसकी सास बाहर आकर अपने दिए हुए कष्टों को भुलाने हेतु कहती है- बहु ऐसा क्यों कहती है? तेरा मालिक ही तो आया है। आ बैठ, मीठा भात खा, भोजन कर, कपड़े-गहने पहिन। उसकी आवाज सुन उसका पति बाहर आता है। अंगूठी देख व्याकुल हो जाता है।
माँ से पूछता है- माँ यह कौन है?
माँ बोली- बेटा यह तेरी बहु है। जब से तू गया है तब से सारे गाँव में भटकती फिरती है। घर का काम-काज कुछ करती नहीं, चार पहर आकर खा जाती है।

वह बोला- ठीक है माँ मैंने इसे भी देखा और तुम्हें भी, अब दूसरे घर की ताली दो, उसमें रहूँगा।
माँ बोली- ठीक है, जैसी तेरी मरजी। तब वह दूसरे मकान की तीसरी मंजिल का कमरा खोल सारा सामान जमाया। एक दिन में राजा के महल जैसा ठाट-बाट बन गया। अब क्या था? बहु सुख भोगने लगी। इतने में शुक्रवार आया।उसने पति से कहा- मुझे संतोषी माता के व्रत का उद्यापन करना है। पति बोला- खुशी से कर लो। वह उद्यापन की तैयारी करने लगी। जिठानी के लड़कों को भोजन के लिए कहने गई। उन्होंने मंजूर किया परन्तु पीछे से जिठानी ने अपने बच्चों को सिखाया, देखो, भोजन के समय खटाई माँगना, जिससे उसका उद्यापन पूरा न हो।

लड़के जीमने आए खीर खाना पेट भर खाया, परंतु बाद में खाते ही कहने लगे- हमें खटाई दो, खीर खाना हमको नहीं भाता, देखकर अरुचि होती है। वह कहने लगी- भाई खटाई किसी को नहीं दी जाएगी। यह तो संतोषी माता का प्रसाद है।
लड़के उठ खड़े हुए, बोले- पैसा लाओ, भोली बहू कुछ जानती नहीं थी, उन्हें पैसे दे दिए।

लड़के उसी समय हठ करके इमली खटाई ले खाने लगे। यह देखकर बहु पर माताजी ने कोप किया। राजा के दूत उसके पति को पकड़ कर ले गए। जेठ जेठानी मन-माने वचन कहने लगे। लूट-लूट कर धन इकट्ठा कर लाया है, अब सब मालूम पड़ जाएगा जब जेल की मार खाएगा। बहू से यह सहन नहीं हुए।रोती हुई माताजी के मंदिर गई, कहने लगी- हे माता! तुमने क्या किया, हंसा कर अब भक्तों को रुलाने लगी।
माता बोली- बेटी तूने उद्यापन करके मेरा व्रत भंग किया है। वह कहने लगी- माता मैंने कुछ अपराध किया है, मैंने तो भूल से लड़कों को पैसे दे दिए थे, मुझे क्षमा करो। मैं फिर तुम्हारा उद्यापन करूँगी।
माँ बोली- अब भूल मत करना।

वह कहती है- अब भूल नहीं होगी, अब बतलाओ वे कैसे आवेंगे?
माँ बोली- जा पुत्री तेरा पति तुझे रास्ते में आता मिलेगा। वह निकली, राह में पति आता मिला।
वह पूछी- कहाँ गए थे? वह कहने लगा- इतना धन जो कमाया है उसका टैक्स राजा ने माँगा था, वह भरने गया था।
वह प्रसन्न हो बोली- भला हुआ, अब घर को चलो। कुछ दिन बाद फिर शुक्रवार आया..वह बोली- मुझे फिर माता का उद्यापन करना है।
पति ने कहा- करो, बहु फिर जेठ के लड़कों को भोजन को कहने गई। जेठानी ने एक दो बातें सुनाई और सब लड़कों को सिखाने लगी। तुम सब लोग पहले ही खटाई माँगना। लड़के भोजन से पहले कहने लगे- हमें खीर नहीं खानी, हमारा जी बिगड़ता है, कुछ खटाई खाने को दो।
वह बोली- खटाई किसी को नहीं मिलेगी, आना हो तो आओ, वह ब्राह्मण के लड़के लाकर भोजन कराने लगी, यथा शक्ति दक्षिणा की जगह एक-एक फल उन्हें दिया। संतोषी माता प्रसन्न हुई।माता की कृपा होते ही नवमें मास में उसके चन्द्रमा के समान सुन्दर पुत्र प्राप्त हुआ। पुत्र को पाकर प्रतिदिन माता जी के मंदिर को जाने लगी। माँ ने सोचा- यह रोज आती है, आज क्यों न इसके घर चलूं। यह विचार कर माता ने भयानक रूप बनाया, गुड़-चने से सना मुख, ऊपर सूंड के समान होठ, उस पर मक्खियां भिन-भिन कर रही थी।
देहली पर पैर रखते ही उसकी सास चिल्लाई- देखो रे, कोई चुड़ैल डाकिन चली आ रही है, लड़कों इसे भगाओ, नहीं तो किसी को खा जाएगी। लड़के भगाने लगे, चिल्लाकर खिड़की बंद करने लगे।

बहु रौशनदान में से देख रही थी, प्रसन्नता से पगली बन चिल्लाने लगी- आज मेरी माता जी मेरे घर आई है। वह बच्चे को दूध पीने से हटाती है। इतने में सास का क्रोध फट पड़ा। वह बोली- क्या उतावली हुई है? बच्चे को पटक दिया। इतने में माँ के प्रताप से लड़के ही लड़के नजर आने लगे। वह बोली- माँ मैं जिसका व्रत करती हूँ यह संतोषी माता है।

सबने माता जी के चरण पकड़ लिए और विनती कर कहने लगे- हे माता! हम मूर्ख हैं, अज्ञानी हैं, तुम्हारे व्रत की विधि हम नहीं जानते, व्रत भंग कर हमने बड़ा अपराध किया है, जग माता आप हमारा अपराध क्षमा करो। इस प्रकार माता प्रसन्न हुई। बहू को प्रसन्न हो जैसा फल दिया, वैसा माता सबको दे, जो पढ़े उसका मनोरथ पूर्ण हो।

************************************************************************************************

Santoshi Mata Vrat Katha in English

Ek baar ki baat hai, wahan ek budhi aurat thi jinke saat bete the. Chhe bete kaam par jaate the, lekin ek aalsi tha. Budhi aurat chhah beton ki rasoi banati thi, unhe khilati aur jo bhi bach jaata, use saatven bete ko de deti.

Ek din, aalsi beta apni patni se bola, “Dekho meri maa mujhse kitna pyaar karti hai.”
Uski patni ne jawab diya, “Kyun nahi, woh toh sirf tujhe bacha hua khana deti hai.”
Usne kaha, “Aisa nahi ho sakta. Main tab tak nahi manunga jab tak apni aankhon se nahi dekh leta.”
Uski patni hans kar boli, “Achha, jab dekhoge tabhi maanoge.”

Kuch din baad ek tyohar aaya. Ghar mein saat alag-alag khaane aur mithaiyan bani thi. Aalsi beta ne jhuthi sir dard ki bahaane karke patli dhoti odhkar rasoi mein let gaya. Usne sab kuch dekha.
Chhe bhai bhojan karke uthne lage, tab maa ne unke khali plate se ladoo ke tukde uthakar ek ladoo banaya.
Jhuthon ne saaf kiya aur budhi aurat ne use bulaya, “Beta, chhe bhai bhojan kar gaye, ab teri baari hai, uthkar bhojan kar.”

Usne kehne laga, “Maa, mujhe bhojan nahi karna, main ab pardes jaa raha hoon.”
Maa ne kaha, “Kal ja rahe ho toh aaj hi chale jao.”
Usne kaha, “Haan, aaj hi jaa raha hoon.” Ye keh kar woh ghar se nikal gaya.

Pardes Jaana:
Safar karte samay uski patni ki yaad aayi. Woh gobar ke chakkar mein lene jungle gayi thi.
Vahaan jakar usne kaha, “Hum jaa rahe hain pardes, thoda dhyaan rakhna, dharm ka palan karna.”

Uski patni ne kaha, “Jaao piya, anand se humari yaadon ko bhool jao. Bhagwan tumhari madad karenge.”
Do nishaniyan apne paas de doonga, tab usne kaha, “Mere paas toh kuch nahi hai, bas yeh angoothi hai, le lo aur apni kuch nishani mujhe do.”
Usne kaha, “Mere paas kuch nahi hai, bas yeh gober bhara haath hai.” Yeh kehte hi usne uske peeth par gober ke haath ka thappad maar diya. Phir woh chala gaya, aur chalte-chalte door desh pahunch gaya.

Pardes Mein Naukri:
Wahaan ek sahukar ki dukaan thi. Wahaan jaakar usne kaha, “Bhai, mujhe naukri de do.”
Sahukar ko kaam ki zaroorat thi, usne kaha, “Rah jao.”
Ladka poochha, “Tanakha kya doge?”
Sahukar ne kaha, “Kaam dekh kar tanakha mil jayega.”

Usko naukri mil gayi, aur woh subah 7 baje se lekar 10 baje tak kaam karne laga. Kuch dino mein, dukaan ka saara len-den, hisab-kitab, graahakon ko maal bechna, sab kaam karne laga. Sahukar ke paas saat-aath naukriyan thi, woh sab chakkar khane lage, yeh toh bahut hoshiyaar ho gaya.

Seth ne bhi kaam dekha aur teen mahine mein hi usko aadhe munafe ka hissedar bana liya. Phir kuch saal mein woh prasiddh seth ban gaya, aur malik saara kaam uspar chhodkar chala gaya.

Patni Ki Anupasthiti Mein Sas Ka Atyachar:
Isi dauran uski patni ko sas aur sasur dukh dene lage, unhone ghar ke sare kaam karwa kar usse lakdi lekar jungle bhejne ka faisla kiya. Is beech ghar ke aate se jo bhusi nikalti thi, usse roti banakar usne rakh di, aur toddi ke nariyal mein paani. Ek din, woh lakdi lene ja rahi thi, raaste mein bahut si sthriyan Santoshi Maa ka vrat kar rahi thi.

Woh wahan khadi hokar katha sunne lagi aur poocha – “Bahino, tum kis devta ka vrat karti ho aur uske karne se kya phal milta hai. Yadi tum is vrat ka vidhan mujhe samjha kar kahoge toh main tumhara bada ehsaan maanoongi.”

Tab unme se ek stri boli – “Suno, yeh Santoshi Maa ka vrat hai. Iske karne se nirdhanata, daridrata ka naash hota hai aur jo kuchh man mein kamna ho, sab Santoshi Maa ki kripa se poori hoti hai.” Tab usne usse vrat ki vidhi poochi.

Woh bhaktini stri boli – “Sawa aane ka gud chana lena, ichha ho toh sawa paanch aane ka lena ya sawa rupaye ka bhi sahuliyat ke anusar lana. Bina pareshani aur shraddha aur prem se jitna bhi ban sake sawaya lena. Pratyek Shukravar ko nirahar rah kar katha sunna, iske beech kram toote nahin, lagatar niyam palan karna, sunne wala koi na mile to dee ka deepak jala kar uske aage ya jal ke patra ko samne rakh kar katha kehna. Jab karya siddh na ho toh niyam ka palan karna aur karya siddh ho jaane par vrat ka udyapan karna.”

Teen maas mein Maa phal poora karti hai. Yadi kisi ke grah khote bhi hain, toh bhi Maa varsh bhar mein karya siddh karti hai, phal siddh hone par udyapan karna chahiye beech mein nahin. Udyapan mein adhaai seer aate ka khaja tatha isi matra mein kheer tatha chane ka saag karna. Aath ladkon ko bhojan karana, jahan tak milen devar, jeth, bhai-bhandhu ke hon, na mile toh rishtedaron aur paas-padosiyon ko bulana. Unhein bhojan karwa yathashakti dakshina de Maa ka niyam pooran karna. Us din ghar mein khatai na khana. Yeh sun budhiya ke ladke ki bahu chala gayi.

Raste mein lakdi ke bojh ko bech diya aur un paise se gud-chana le Maa ke vrat ki taiyari kar aage chali aur samne mandir dekhkar poochne lagi – “Yeh mandir kiska hai?” Sab kehne lage Santoshi Maa ka mandir hai, yeh sunkar Maa ke mandir mein jakar charnon mein lotne lagi.

Deen ho vinati karne lagi – “Maa maine nipat ajnani hoon, vrat ke kuch bhi niyam nahin jaanti, main dukhi hoon. Hey Maa! Jagat janani mera dukh door kar main teri sharan mein hoon.” Maa ko daya aayi – “Ek Shukravar beet gaya ki doosre ko uske pati ka patra aaya aur teesre Shukravar ko uska bheja hua paisa aa gaya. Yeh dekh jeth-jithani munh sikodne lage. Ladke taane dene lage – “Kaki ke paas patra aane lage, rupaye aane lage, ab toh kaki ki khatair badhegi.” Bechari saralta se kehti – “Bhaiya kaagaz aave rupaye aave hum sab ke liye achha hai.” Aisa keh kar aankhon mein aansu bhar kar Santoshi Maa ke mandir mein aa maateshwari ke charnon mein girne lagi.

Maa ji ne prasann hokar kaha – “Ja beti, tera swami aayega.” Yeh sunkar khushi se pagal ho kar ghar mein jaa kar kaam karne lagi. Ab Santoshi Maa vichar karne lagi, is bholi putri ko maine kaha toh diya ki uska pati aayega lekin kaise? Woh toh isey sapno mein bhi yaad nahin karta.

Use yaad dilane ko mujhe hi jaana padega. Is tarah Maa ji us budhiya ke bete ke paas jaakar sapno mein prakat ho kehne lagi – “Sahukar ke bete, sota bhi nahin hai, jaagta bhi nahin hai, kaho kya agya hai? Maa ji kahne lagi – “Tere ghar-bar kuch hai ki nahin?” Woh bola – “Mere paas sab kuch hai maa-baap hai, bahu hai kya kami hai?” Maa ji boli – “Bhole putra teri bahu ghur kasht utha rahi hai, tere maa-baap use pareshani de rahe hain. Woh tere liye taras rahi hai, tu uski sudh le.” Woh bola – “Haan mata ji yeh toh mujhe maloom hai, parantu jaaun toh kaise? Pardes ki baat hai, len-den ka koi hisaab nahin, koi jaane ka raasta nahin aata, kaise chala jaaun?” Maa boli – “Meri baat maan, savere naha dhokar Santoshi Maa ka naam le, ghee ka deepak jala dandavat kar dukaan par ja baith.

Dekhte-dekhte saara len-den chuk jaayega, jama ka maal bik jaayega, saanjh hote-hote dhan ka bhaari thehr lag jaayega. Ab boodhe ki baat maankar woh naha dhokar Santoshi Mata ko dandvat dheek ka deepak jala dukhan par ja baitha. Thodi der mein dene waale rupaya laane lage, lene waale hisaab lene lage. Kothe mein bhare samaan ke khareedaar nakad daam de sauda karne lage. Shaam tak dhan ka bhaari thehr lag gaya. Man mein Mata ka naam le chamatkaar dekh prasann ho ghar le jaane ke waste gehna, kapda samaan khareedne laga. Yahaan kaam se nipat turant ghar ko rawaana hua.

Udhar uski patni jungle mein lakdi lene jaati hai, lautte waqt Mataji ke mandir mein vishram karti. Woh toh uske pratidin rukne ka jo sthan thahra, dhool udati dekh woh Mata se poochti hai – Hey Mata! Yeh dhool kaise udd rahi hai? Mata kehti hai – Hey putri, tera pati aa raha hai. Ab tu aisa kar lakdiyon ko teen bojh bana le, ek nadi ke kinare rakh aur doosra mere mandir par aur teesra apne sir par.

Tere pati ko lakdiyon ka gathar dekh moh paida hoga, woh yahan rukega, naashta-paani khakar Maa se milne jaayega, tab tu lakdiyon ka bojh uthaakar jaana aur chauk mein gathar daalkar jor se awaaz lagana – Lo saasooji, lakdiyon ka gathar lo, bhusee ki roti do, naariyal ke khepde mein paani do, aaj mehmaan kaun aaya hai? Mataji se bahut achha kehkar woh prasann man se lakdiyon ko teen gathar banaayi. Ek nadi ke kinare par aur ek Mataji ke mandir par rakha. Itne mein musafir aa pahuncha. Sookhi lakdi dekh uski ichha utpann hui ki hum yahi par vishram karenge aur bhojan banaakar kha-pikar gaav jaayenge. Isi tarah ruk kar bhojan bana, vishram karke gaav ko gaya. Sabse prem se mila. Usi samay sir par lakdi ka gathar liye woh utaavli si aati hai. Lakdiyon ka bhaari bojh aangan mein daalkar jor se teen awaaz deti hai – Lo saasooji, lakdiyon ka gathar lo, bhusee ki roti do. Aaj mehmaan kaun aaya hai?

Yeh sunkar uski saas baahar aakar apne diye huye kashton ko bhulaane hetu kehti hai – Bahu aisa kyun kehti hai? Tera maalik hi toh aaya hai. Aa baith, meethe bhaat kha, bhojan kar, kapde-gahne pahin. Uski aawaz sun uska pati baahar aata hai. Maan se poochta hai – Maan yeh kaun hai? Maan boli – Beta yeh teri bahu hai. Jab se tu gaya hai tab se saare gaav mein bhatak rahi phirat hai. Ghar ka kaam-kaj kuch karti nahin, chaar pahar aakar kha jaati hai.

Woh bola – Theek hai maan maine ise bhi dekha aur tumhe bhi, ab doosre ghar ki taali do, usmein rahunga. Maan boli – Theek hai, jaisi teri marzi. Tab woh doosre makaan ki teesri manzil ka kamra khol saara samaan jamaaya. Ek din mein raja ke mahal jaisa thaata-baata ban gaya. Ab kya tha? Bahu sukh bhogne lagi. Itne mein Shukravaar aaya.

Shukravaar vrat ke udyapan mein hui bhool, kiya khatai ka istemal – Usne pati se kaha – Mujhe Santoshi Mata ke vrat ka udyapan karna hai. Pati bola – Khushi se kar lo. Woh udyapan ki taiyari karne lagi. Jithani ke ladkon ko bhojan ke liye kaha gaya. Unhone manzoor kiya parantu peeche se Jithani ne apne bachchon ko sikhaya, dekho, bhojan ke samay khatai maanga, jisse uska udyapan poora na ho.

Ladke ghar aaye aur kheer khana pet bhar khaya, par baad mein khate hi kehne lage – ‘Humein khatti chutney do, kheer khana humko nahi bhata, dekhkar aruchi hoti hai.’
Maa kehti hain, ‘Bachon, tumhein khatti chutney nahi milegi. Yeh Santoshi Mata ki prasad hai.’
Ladke khade ho gaye aur bole, ‘Paisa lao.’ Bholi bahu ko kuchh samajh nahi aaya, to usne unhe paise de diye.

Ladke turant imli ki khatti chutney kharidi aur khana shuru kar diya. Isko dekhkar maa ko gussa aaya. Raja ke doot unke pati ko pakad kar le gaye. Jeth-jethani man-maane vachan kehne lage. Lut-lut kar dhan ikattha kar laya hai, ab sab maloom pad jaayega jab jail ki maar khayega. Bahu se yeh sahan nahi hui.

Roti hui maataji ke mandir gayi, kehne lagi – ‘Hey Mata! Tumne kya kiya, hans kar ab bhakton ko rulane lagi.’
Mata boli – ‘Beti tune udyapan karke mera vrat bhang kiya hai.’
Woh kehne lagi – ‘Mata maine to kuchh apraadh kiya hai, maine to bhool se ladkon ko paise de diye the, mujhe kshama karo. Main phir tumhara udyapan karungi.’
Mata boli – ‘Ab bhool mat karna.’

Woh kehti hai – ‘Ab bhool nahi hogi, ab batao ve kaise aayenge?’
Mata boli – ‘Ja putri, tera pati tujhe raaste mein aata milega.’ Woh nikli, raah mein pati aata mila.
Woh poochi – ‘Kahaan gaye the?’
Woh kehne laga – ‘Itna dhan jo kamaya hai uska tax raja ne manga tha, woh bharna gaya tha.’
Woh prasann ho boli – ‘Bhala hua, ab ghar ko chalo. Kuch din baad phir Shukravar aaya..

Woh boli – ‘Mujhe phir Mata ka udyapan karna hai.’
Pati ne kaha – ‘Karo, bahu phir jeth ke ladkon ko bhojan ko kehne gayi. Jethani ne ek-do baatein sunayi aur sab ladkon ko sikhane lagi. Tum sab log pehle hi khatti chutney mangna.’
Ladke bhojan se pehle kehne lage – ‘Humein kheer nahi khani, hamara jee bigadta hai, kuchh khatti chutney khane do.’
Woh boli – ‘Khatti chutney kisi ko nahi milegi, aana ho to aao, woh Brahman ke ladke lekar bhojan karwane lagi, yatha shakti dakshina ki jagah ek-ek phal unhein diya. Santoshi Mata prasann hui.

Mata ki kripa hote hi navamein maas mein uske chandrama ke saman sundar putra prapt hua. Putra ko pakar prati din Mata ji ke mandir ko jaane lage.
Maa ne socha – ‘Yeh roz aati hai, aaj kyun na iske ghar chalun.’ Yeh vichar kar Mata ne bhayankar roop banaya, gud-chane se sna mukh, upar soond ke saman hoth, us par makkhiyan bhin-bhin kar rahi thi.
Dehli par pair rakhte hi uski saas chillayi – ‘Dekho re, koi chudail dakkin chali aa rahi hai, ladkon ise bhagao, nahi to kisi ko kha jaayegi.’ Ladke bhagaane lage, chillakar khidki band karne lage.

Bahu raushandan mein se dekh rahi thi, prasannata se pagli ban chillane lagi – ‘Aaj meri Mata ji mere ghar aayi hai. Woh bachche ko doodh peene se hataati hai. Itne mein saas ka krodh fat pada.’
Woh boli – ‘Kya utawali hui hai? Bachche ko patak diya.’ Itne mein maa ke pratap se ladke hi ladke nazar aane lage.
Woh boli – ‘Maa main jiska vrat karti hoon yeh Santoshi Mata hai.’

Sabne Mata ji ke charan pakad liye aur vinati kar kehne lage – ‘Hey Mata! Hum moorkh hain, agyaani hain, tumhare vrat ki vidhi hum nahi jaante, vrat bhang kar humne bada apraadh kiya hai, jag Mata aap humara apraadh kshama karo. Is prakar Mata prasann hui. Bahu ko prasann hokar jaisa fal diya, vaisa Mata sabko de, jo padhe uska manorath poora ho. Bolo Santoshi Mata ki Jai.

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सनातन ज्ञान मंथन परिवार से जुड़े

न्यूज़लेटर के लिए साइन अप करें

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

हाल के पोस्ट

  • All Post
  • आरती संग्रह
  • कथा संग्रह
  • चालीसा संग्रह
  • भजन संग्रह
  • मंत्र संग्रह
  • स्तुति संग्रह
    •   Back
    • भगवान विष्णु कथाएं
    • भगवान शिव कथाएं
    • भगवान ब्रह्मा कथाएं
    • आध्यात्मिक कथाएं
    • देवी माँ कथाएं
    • प्रसिद्ध मंदिर कथाएं
    • भगवान यमराज कथाएं
    • रामायण कथाएं
    • महाभारत कथाएं
    • श्री हनुमान कथाएं
    • श्री कृष्ण कथाएं
    • भगवान श्री गणेश कथाऐ
Edit Template

हमारे बारे में

आपका स्वागत है ‘सनातन ज्ञान मंथन’ वेबसाइट पर! यहां, हम आपको प्राचीन भारतीय साहित्य के मूल्यवान गहनों से परिचित कराएंगे। हमारी धरोहर में सीता-राम, कृष्ण-बालराम, और अर्जुन-कर्ण की अद्भुत कहानियों से लेकर महाभारत और रामायण के अनकहे पहलू तक कई रहस्यमयी कथाएं और ज्ञान छिपा है।

Copyrights © Sanatan Gyaan Manthan | About | Privacy Policy | Terms & Conditions | Managed by Redefine SEO